Photo Gallery

व्हाइट हॉल विद्यालय लामाचौड़ में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन!
  • Event Date: 14-Sep-2026
  • Updated On: 14-Sep-2026
  • Total Photo(s): 4
  • << Change Album
Description:

हिंदी हमारी जड़ों की पहचान है,

हिंदी में ही भारत का स्वाभिमान है।

 

हिंदी के प्रति प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आज  दिनांक 14 सितंबर 2026 को  व्हाइट हॉल विद्यालय लामाचौड़ के प्रांगण में हिंदी दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्त्व, उसकी समृद्ध विरासत तथा राष्ट्र के प्रति उसके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से शिक्षिकाओं  के द्वारा विद्यार्थियों को भाषण, कविता एवं रोचक तथ्यों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि, हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक  विरासत, मानवीय संवेदना, विचार और भारतीय अस्मिता की पहचान है। विद्यार्थियों को हिंदी अपने दैनिक जीवन में सम्मानपूर्वक अपनाने तथा उसके समृद्ध साहित्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं सम्मान का संकल्प लिया। हिंदी दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति गौरव, प्रेम और आत्मीयता की भावना विकसित करने वाला प्रेरणादायी अवसर रहा।

समारोह के अंत में सभी राष्ट्रगान का गायन करके देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुए।

 

हिंदी रहे हृदय में, हिंदी रहे व्यवहार में।

हिंदी की गूंज सुनाई दे, सारे संसार में।।

Load More